किच्छा न्यूज : डीएम राजगुरू की मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर छापेमारी,पढ़िए किन अव्यवस्थाओं को देखकर हुई नाराज और किस कर्मचारी का कटवाया चालान

0

किच्छा । उधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने किच्छा में कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित तोल केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों पर मंडी में लाए गए धान की नमी को नापने में लापरवाही करने तथा किसानों का शोषण व उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर फटकार लगाते हुए नियमानुसार धान की तौल करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफसीआई, मंडी समिति सहकारिता, टीवीएस के तोल केंद्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की । इस दौरान एक तोल केंद्र पर धान की तोल धीमी गति से किए जाने पर जिलाधिकारी ने तोल इंचार्ज की जमकर फटकार लगाई और मास्क का उपयोग सही ढंग से ना किए जाने पर 200 रुपए का चालान किया। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धान की तोल में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने तोल केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन की गई तोल के आंकड़े प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान एसडीएम विवेक प्रकाश सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी न्यूज : पहली ही नवरात्रि पर कुसुमखेड़ा से लेकर लामाचौड़ तक की बिजली पूरा दिन गुल, लोगों में रोष

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS