HomeBreaking Newsएक, दो, तीन या चार नहीं, शातिर दगाबाज ने कर डाली 12...

एक, दो, तीन या चार नहीं, शातिर दगाबाज ने कर डाली 12 शादियां

ADVERTISEMENTS

⏩ अपहरण का यह आरोपी छह साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर

बिहार में एक ऐसा बदमाश व धोखेबाज पकड़ा गया है। जिसका कारनामा चौंकाने वाला है। कारनामा ये है कि वह कुछ सालों से खुद को कुंवारा बताते चला गया और सीधी—सरल लड़कियों को विश्वास में लेकर शादियां करते चला गया। उसने एक, दो, तीन या चार नहीं बल्कि एक दर्जन लड़कियों से शादी की है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वह आरोपी है, लेकिन सालों से पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था, लेकिन अब बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ही यह खुलासा हुआ।

यह दगाबाज व शातिर व्यक्ति बिहार के कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनारकली गांव का निवासी शमशाद उफ् मनोवर है। जिसके खिलाफ एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला दर्ज है। यह अभियोग दिसंबर 2015 में दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को किशनगंज से बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी शमशाद फरार हो गया। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस की लगातार तफ्तीश व तलाश के चलते इस शातिर आरोपी को बिहार के पूर्णिया थाने की पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली। यह आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव में हत्थे चढ़ा। जो करीब 06 साल बाद गिरफ्तार हो सका।

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो चौंका देने वाली बातें सामने आई। उसने खुलासा किया कि वह एक दर्जन शादियां कर चुका है। वह हर बार किसी भोली भाली लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लेता और खुद को कुंवारा बताकर शादी कर लेता। इस तरह उसने 12 शादियां कर ली। शमशाद की 07 बीवियों ने पुलिस को बताया शमशाद ने उन्हें धोखे में रखकर फंसाया और उसने उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और शादी कर ली। खास बात ये है कि इन सातों में से किसी को यह पता नहीं था ​कि शमशाद पहले से शादीशुदा है। इन सात बीवियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने शमशाद के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

चौबटिया में एसडीआरएफ ने दिया आपदा बचाव प्रशिक्षण, 250 एनसीसी कैडेट शामिल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments