HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: न नौकरी मिली, न बेटा रहा, अब धन वापस नहीं...

Bageshwar Breaking: न नौकरी मिली, न बेटा रहा, अब धन वापस नहीं मिल रहा

—मजदूर पिता ने एसपी से लगाई जांच की गुहार
—नौकरी के नाम पर शिक्षक ने लिए थे ढाई लाख
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नौकरी का झांसा देकर एक शिक्षक पर ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। जिसकी नौकरी के नाम पर पैसा हड़पा, वह भी अब नहीं रहा और अब उसका मजदूर पिता पैसे की वापसी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां मंडलसेरा निवासी रामलाल पुत्र मोहन राम ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एक शिक्षक ने 12 वर्ष पूर्व उनके पुत्र उमेश राम को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने का झांसा दिया और इसके एवज में ढाई लाख रुपये मांगे। बेटे की नौकरी के लालच में उन्होंने शिक्षक को किश्त के रूप में धन दिया, लेकिन बेटे को नौकरी नहीं मिल सकी और अंतत: वह प्राइवेट जॉब के चक्कर में दिल्ली चला गया और एक होटल में काम करने लगा। बाद में उसकी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।

इसके बाद शिक्षक से पैसा मांगा, तो उसने एक चेक दे दिया, लेकिन इस चेक से धन नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपित शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की भी मांग की है। इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वह अभी बाहर हैं। प्रकरण की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments