Breaking News: अल्मोड़ा व बागेश्वर में झमाझम बरसे मेघ

—बागेश्वर में नदी में फंसे चार मजदूर रेस्क्यू से निकाले—दुग—नाकुरी में रात से लगातार चल रही बारिशसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरअल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में आज मौसम…

—बागेश्वर में नदी में फंसे चार मजदूर रेस्क्यू से निकाले
—दुग—नाकुरी में रात से लगातार चल रही बारिश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में आज मौसम ने फिर करवट ली और झमाझम बारिश हुई। अंधड़ के साथ बादलों की जबर्दस्त गर्जना हुई और इंद्रदेव खूब बरसे। जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
अल्मोड़ा: यूं तो यहां सुबह से आमतौर पर खुला रहा, हालांकि बादलों की आवाजाही चलते रही, लेकिन अपराह्न शनै:—शनै: बादल आसमान में डेरा जमाते रहे और शाम बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ अंधड़ चला। इसके बाद बारिश शुरू हो गई।

बागेश्वर: जिले के दुग-नाकुरी तहसील में बीते बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय पर सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद मौसम खुल गया। नदी किनारे लोग रेता, बजरी और मछली आखेट करने निकल पड़े। एकाएक सरयू का जलस्तर बढ़ गया। जिससे अफरातफरी मच गई। चार मजदूर दिन के बीच में फंस गए। उन्हें पुलिस और फायर की टीम ने रेस्क्यू किया। सरयू नदी पर बागनाथ मंदिर के समीप बना नगर पालिका अस्थाई पुल भी आधा बह गया है। मई माह में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी गंदा होने से पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई है।

गुरुवार को सरयू नदी एकाएक उफन गई। विकास भवन के सामने नदी से रेता निकाल रहे चार मजदूरों की जान पर बन आई। उन्होंने नदी के बीच में बने टापू में जाकर अपनी जान बचाई। मजदूरों को संकट में देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दमकल को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने नदी किनारे कपड़े धोने, मछली मारने और रेता-बजरी निकालने वालों को भी खदेड़ा दुग नाकुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *