HomeUttarakhandAlmoraAlmora : वर्मा परिषद और रास्तों के लिए विधायक मनोज तिवारी ने...

Almora : वर्मा परिषद और रास्तों के लिए विधायक मनोज तिवारी ने की 8 लाख रुपये की घोषणा

2027 में सरकार बनने पर OPS समेत सभी रुके कार्य पूरे करने का दिया भरोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी स्थित वर्मा परिषद में आयोजित बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों के लिए कुल 8 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने वर्मा परिषद के लिए 4 लाख रुपये तथा रास्तों के निर्माण एवं सुधार के लिए 4 लाख रुपये देने की बात कही। इस दौरान विधायक ने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) समेत सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का रहा है। वह लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए प्रयास करते रहे हैं।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों और शहर के विकास को लेकर वह आगे भी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में मौजूद लोगों के समक्ष विधायक ने अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जानकारी साझा करते हुए भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना है।

बैठक का आयोजन प्रकाश रावत और मनोज वर्मा ने किया, जबकि संचालन आशीष वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष चारु जोशी, अधिवक्ता केवल सती, बच्चू लाल वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, प्रकाश रावत, विनोद वैष्णव, अनीता रावत, बबली नेगी, नरेंद्र लाल वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments