HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 08 घंटे में बुलेट चोर पकड़ा, वाहन भी बरामद

अल्मोड़ा: 08 घंटे में बुलेट चोर पकड़ा, वाहन भी बरामद

╰┈➤ गांव का युवक शहर से उड़ा ले गया मोटरसाईकिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां चीनाखान मोहल्ले से एक मोटर साइकिल बुलेट चोरी हो गई। जब वाहन स्वामी ने तहरीर दी, तो कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और छानबीन शुरू की। मामला दर्ज होने के 08 घंटे में ही पुलिस बुलेट के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले के मुताबिक बीते शुक्रवार को तल्ला चीनाखान अल्मोड़ा निवासी अनुराग तिवारी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई कि 22 सितंबर 2026 की रात्रि उसके घर चीनाखान, अल्मोड़ा से मोटर साइकिल बुलेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है। पुलिस ने मामला धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। इस मामले के पर्दाफाश के लिए गठित पुलिस टीम ने प्रभावी सुरागरसी-पतारसी की और अभियोग पंजीकरण के मात्र 08 घण्टे के भीतर आरोपी 19 वर्षीय विशाल बोरा पुत्र सोबन सिंह, निवासी बाड़ेछीना को फलसीमा रोड में टाटिक हेलीपैड की ओर जाने वाले रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए वाहन संख्या-UK06-AL-7771 मोटर साइकिल बुलेट को बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कानि. हेम चन्द्र नागिला व विपिन कुमार शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments