निजाम कुरैशी बने प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव, जोरदार स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता निजाम कुरैशी को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता निजाम कुरैशी को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के अध्यक्ष ताहिर अली ने उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया है।

इधर अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष नवाज खान के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में नव नियुक्त प्रदेश सचिव निजाम कुरैशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री बिटटू कर्नाटक, कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अलीका आभार व्यक्त किया।

बैठक की अध्यक्षता नवाज खान, संचालन प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी ने किया। बैठक में हाजी इस्लाम बख्स, अनुप मसीह, मौ. अमान, सलमान अली, शकील अहमद अंसारी, दलीप मसीह, इकबाल हुसैन, राशिद अहमद, मौ. नौशाद, सुधीर गुप्ता, रुबीना खातून आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *