HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: बागेश्वर में आक्सीजन सुविधा से लैस नौ एंबुलेंसों की सुविधा...

BAGESHWER NEWS: बागेश्वर में आक्सीजन सुविधा से लैस नौ एंबुलेंसों की सुविधा शुरू, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधायक चंदन राम दास ने जिले में कोविड संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल लाने के लिए ऑक्सीजनयुक्त 9 एम्बुलेंसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण रोकने एवं संक्रमित मरीजों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद में कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने तथा कोविड संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल लाने के लिए 09 ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का पूल तैयार किया गया है। जिसमें बागेश्वर के लिए दो, गरूड़ हेतु दो तथा कपकोट हेतु तीन व काण्डा हेतु दो डेडिकेटेड ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस संचालित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए शुरू हुई एंबुलेंस के संचालन हेतु 24×7 की तर्ज पर एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं, जिसका मोबाइल नंबर 05963-221822 हैं।

इसके अतिरिक्त कोविड मरीज किसी प्रकार की सहायता एवं जानकारी डीसीएससी मोबाइल नंबर 7302565762 पर भी संपर्क कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस सेवा में कार्य करने वाले चिकित्सा स्टाफ के लिए पीपीई किट, सेनेटाइजर आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लक्ष्मण सिंह बृजवाल आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड, अच्छी ख़बर : नए संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, मरने वालों की भी संख्या कम, 8 हजार 164 लोगों ने जीत ली कोरोना से जंग

Breaking : अल्मोड़ा में आज शनिवार को मिले 127 नए संक्रमित

रोचक : यहां सरेआम बिकी Corona की जादुई ‘आयुर्वेदिक दवा’ ! दस हजार से अधिक की उमड़ पड़ी भीड़ और खत्म हो गया पूरा stock, रोकने के बजाए दवा पर Research करने में जुटा है सरकारी अमला….

अब उत्तराखंड में भी Black fungus माहमारी घोषित, शासन ने जारी किये दिशा-निर्देश, अब तक हो चुकी हैं 05 मौतें

Uttarakhand : सोशल मीडिया पर चल रहा गंदा खेल ! Honey trapping से रहें सावधान, अंजान महिला से दोस्ती पड़ सकती है भारी

Delhi में अचानक रोक दिया गया 18 प्लस का टीकारण, बोले केजरीवाल खत्म हो गई केंद्र से भेजी डोज

उत्तराखंड : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू, इस Hospital में तैयार हुआ बच्चों के लिए 55 Oxygen bed hospital, 90 बेड बढ़ाने पर चल रहा काम

कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत – IMA

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी ख़बर : कोरोना मरीजों के Life-saving के रूप में बहु प्रचारित ‘रेमडेसिवर’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया Protocol list से बाहर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments