अल्मोड़ा : महिला कांग्रेस की नव निर्वाचित पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत

✒️ राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष, लता तिवारी व रजनी टम्टा बनीं प्रदेश सचिव सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस…

राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष, लता तिवारी व रजनी टम्टा बनीं प्रदेश सचिव

✒️ राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष, लता तिवारी व रजनी टम्टा बनीं प्रदेश सचिव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस की सक्रिय महिला नेत्री एवं वर्तमान में महिला जिला महामंत्री, तिलकपुर लिंक रोड निवासी राधा बिष्ट को महिला कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

साथ ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष लता तिवारी एवं पूर्व पालिका सभासद रजनी टम्टा को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। तीनों महिला नेत्रियों के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने बताया कि कल 03 अप्रैल सोमवार को तीनों पदाधिकारियों को चौघानपाटा में दोपहर 01 बजे भव्य स्वागत किया जायेगा।

इधर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट केवल सती, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत, पूर्व प्रदेश महिला महामंत्री पुष्पा सती, महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. आशा मेहता, गीता महरा आदि ने मनोनयन पर हर्ष जताया है।

मंदिर में इस हाल में मिले लापता हुए बुजुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *