HomeAccidentमसूरी-देहरादून हाईवे बस हादसा अपडेट : दो महिलाओं की मौत, कई घायल

मसूरी-देहरादून हाईवे बस हादसा अपडेट : दो महिलाओं की मौत, कई घायल

देहरादून | उत्तराखंड में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, यहां मसूरी-देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस खाई में गिर गई है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। जिसमें से 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

मसूरी-देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस खाई में गिरी

दरअसल, आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे के समय उत्तराखंड रोडवेज की बस 42 से ज्यादा सवारियों को लेकर मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास बस (बस संख्या UK07PA4158) 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी। आईटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। जहां घायलों में 22 लोगों को मसूरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 14 को दून लाया जा रहा है। जबकि सात मैक्स में भर्ती हैं। वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई।

हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एसडीएम नंदन कुमार, आईटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो की रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। वहीं हादसे की खबर से मसूरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया।

अभी-अभी : मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस खाई में गिरी

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख जाहिर करते हुए कहा कि- देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments