HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में नव नियुक्त कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सम्भाला पदभार, नशे...

रानीखेत में नव नियुक्त कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सम्भाला पदभार, नशे के कारोबार पर प्रहार और यातायात व्यवस्था पर रहेगा मुख्य फोकस

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, RANIKHET

रानीखेत कोतवाल राजेश कुमार यादव ने रानीखेत थाने का पद भार सम्भाला लिया है। उन्होंने आज कोतवाली में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिका रानीखेत में कानून व्यवस्थाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना है। पुलिस का मुख्य फोकस नशाखोरी पर रहेगा। स्मैक, चरस, गांजा तथा शराब की अवैध तस्करी पर नकेल कसी जाएगी। इसके अलावा नगर में ट्रैफिक जाम एवं पार्किंग व्यवस्था को दुरस्त किया जाएगा। उन्होंनें नगर के स्थानीय लोगो से अपील की कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को काम या किराये पर रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करायें। उन्होंने कहा नगर की पूर्व निर्धारित यातायात व्यवस्था पूर्ववत रहेगी तथा इसे और दुरूस्त करने का प्रयास किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व जो नाबालिग नशाखोरी में लिप्त पाये जाने पर चिन्हित हुए थे, उनकी काउंसलिंग की जायेगी तथा इसके लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करी कि अभी भी कोरोना का खतरा खत्म नही हुआ है इसलिए मास्क अनिवार्य रूप से पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments