नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से कोरोना को लेकर बुरी खबर है।कल यहां के सिविल अस्पताल में दम तोड़ने वाले 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना सैंपल रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को दिल की बीमारी भी थी। उन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनकी कल शाम मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से उनका कोरोना सैंपल लिया गया था। आज उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। प्रशासन की देखरेख में नालागढ़ में उनका अंतिम संस्कार करवाया गया। प्रशासन द्वारा संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


