HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : पुलिस का जवान कर रहा था वसूली, एसएसपी ने कर...

नैनीताल : पुलिस का जवान कर रहा था वसूली, एसएसपी ने कर दिया निलंबित

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | नैनीताल में खुलेआम पर्यटकों पर अवैध वसूली का दबाव बनाने वाले पुलिस जवान को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच विभा दीक्षित सीओ सिटी नैनीताल को सौंपी गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना मल्लीताल में नियुक्त एक कांस्टेबल बारापत्थर चौकी क्षेत्र में शहर प्रवेश के नाम पर गाड़ी वालों से ₹200/= की मांग कर रहा था। इस दौरान जवान नशे में भी था। संबंधित वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच विभा दीक्षित सीओ सिटी नैनीताल को सौंपी गई है।

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर पुलिस का बारापत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी।

अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या UK19CA1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवान ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है। अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है।

इधर नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने वीडियो के वायरल होते ही संबंधित कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी है।

उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में करायें बच्चों का नामांकन, विभाग ने कसी कमर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments