CNE ALMORA/ एसएसपी रचिता जुयालद्वारा कल 09 अप्रैल, 2023 (रविवार) को वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी।
ADVERTISEMENTS
एसएसपी ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) की लिखित परीक्षा तिथि प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।
यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन के तहत वन वे यातायात व्यवस्था प्रातः समय 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक लागू रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि रविवार को नगर में समय 15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।