राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

📌 पुलिस ने की पूरे शहर की नाकेबंदी CNE DESK/राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बदमाशों ने गोली…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

📌 पुलिस ने की पूरे शहर की नाकेबंदी

CNE DESK/राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त् फायरिंग हुई उस वक्त गोमेड़ी अपने घर के बाहर ही खड़े हुए थे। अचानक स्कूटर सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद क्षेत्र में जबरदस्त तनाव फैल गया है। पुलिस ने जयपुर में जबरदस्त नाकाबंदी कर दी है। सुखदेव सिंह को चार गोलियां लगी हैं।

सरेराह दोपहर के वक्त गोलीबारी

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को Sukhdev Singh Gogamedi श्यामनगर स्थित अपने घर के बाहर खड़े थे। करीब दोपहर 1.45 बजे स्कूटर से आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की घेराबंदी की गई है। वह बच नहीं पायेंगे।

उत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरा अनियं​त्रित ट्रक, 02 की दर्दनाक मौत

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *