HomeAccidentउत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरा अनियं​त्रित ट्रक, 02 की दर्दनाक...

उत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरा अनियं​त्रित ट्रक, 02 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

📌 पुलिस, एसडीआरएफ ने रात 03 बजे तक चलाया सर्च आपरेशन

CNE DESK/उत्तराखंड के पर्वतीय भू—भागों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज पुन: हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद अंतर्गत थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि तीनधारा और बछेलीखाल के बीच कुछ आवाजें आई हैं। यहां पत्थर भी गिरे हैं। उक्त सूचना पर चौकी तीनधारा और थाने से एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी मय फ़ोर्स मोके पर पहुँचे।

पुलिस टीम ने पाया कि तीनधारा से दो से तीन किलोमीटर ऋषिकेश की तरफ करीब 500-600 फुट गहरी खाई में एक ट्रक संख्या यूके 12CA- 1267 गिरा है। जिसके बाद चौकी, थाना व एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया।

फिर दुर्घटनास्थल की गहरी खाई से 02 व्यक्तियों राकेश सिंह पुत्र उमेद सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट मंजकोट जनपद टिहरी व रविन्द्र लाल पुत्र राकेश लाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मरगांव पोस्ट रामपुर तहसील श्रीनगर जिला पौड़ी को निकाला गया।

दोनों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी देवप्रयाग भिजवाया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह सर्च आपरेशन सोमवार रात तीन बजे तक चला।

दुखद : सीओ रानीखेत तिलक राज वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments