HomeUttarakhandAlmoraखेल महाकुम्भ का समापन, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे अव्वल

खेल महाकुम्भ का समापन, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे अव्वल

CNE ALMORA/राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में नगर क्षेत्र खत्याड़ी खेल महाकुम्भ अंडर 14 व 17 बालक—बालिका का एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा नंदर सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTSAd
खेल महाकुम्भ

खेल महाकुम्भ में हुए यह मुकाबले

Advertisement

आज 100 मीटर अंडर 17 बालक वर्ग में राइंका अल्मोड़ा प्रथम, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज द्वितीय तथा विवेकानंद इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में आर्य कन्या, एडम्स व पाइनवुड स्कूल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

गोला फेंक अंडर 14 बालिगा वर्ग में ग्रीन फील्ड की मृणाल पांडे प्रथम रही। वहीं, आर्य कन्या की नेहा जोशी द्वितीय तथा पाइनवुड की निहारिका तृतीय रही। बालक वर्ग गोला फेंक में पाइनवुड के हिमांशु ने प्रथम स्थान पाया। विवेकानंद के साहित द्वितीय तथा रैमजे के खान तृतीय रहे।

प्रथम आये प्रतिभागी आगे ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीआरसी दीपक वर्मा (Deepak Verma), संजय जोशी, पंकज मेर, गजेंद्र बिष्ट, अजय टम्टा, संजय डेनियल, हरि पनेरू, कमल जोशी, आलोक पांगती, नीरु पांडे, मनीषा​ तिवारी, कमला पिलख्वाल, प्रतिभा वर्मा, किरन वर्मा, उर्मिला भट्ट, हिमानी भंडारी, राजेंद्र कनवाल, गायत्री बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments