हल्द्वानी| इस समय की बड़ी खबर हल्द्वानी से आ रही है, यहां शहर में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी मंडी क्षेत्र के गोरापड़ाव स्थित हेडगज्जर में 50 वर्षीय महिला नंदी देवी पत्नी स्वर्गीय उमेश सिंह अपने घर में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि नंदी देवी की गला दबाकर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
सूचना पर मौके पर एसपी क्राइम सहित पुलिस टीम पहुंच गई है, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खा ले जा रहे हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।