HomeBreaking Newsजम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़, 05 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़, 05 जवान शहीद

CNE DESK

✒️ लगभग 50 आतंकवादियों के सक्रिय होने की सूचना

✒️ कई आतंकी भी मार गिराए, लगातार जारी सर्च ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर के राजौरी से एक बुरी खबर आ रही है। यहां विगत दो दिन से आतंकवादियों की तलाश में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के 05 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने जवानों पर छुप कर हमला किया। जिसका जवानों में भी कड़ा मुकाबला किया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि गत 03 मई से इलाके में सेना आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाए है। वहीं मुठभेड़ में सेना के 05 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है। संपूर्ण क्षेत्र में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया। इस मुठभेड़ में 02 जवान मौके पर शहीद हो गए थे और 4 घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया था। उपचार के दौरान 03 और जवानों ने दम तोड़ दिया है।

इस जंगल में है आतंकवादियों की मौजूदगी

सेना को राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में दहशतगर्दों के छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 03 मई से सर्च अभियान शुरू हुआ। आज शुक्रवार 5 मई को सुबह करीब 7:30 बजे एक खोजी दल को गुफा में छुपे आतंकवादियों की जानकारी हुई। यह गुफा खड़ी चट्टानों में बनी है। सेना के जवान जैसे ही वहां पहुंचे तो आतंकवादियों ने एक जोरदार धमाका कर दिया।

कल बारामूला में सेना ने किए थे दो आतंकी ढेर

बारामूला में गत दिवस सुरक्षाबलों ने 02 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। इससे पूर्व बुधवार को भी 02 आतंकवादियों को मार गिराया था। जो कि नियंत्रण रेखा के समीप घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। इधर बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हैं। इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है।

घाटी में 50 आतंकवादियों की सूचना

केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार घाटी में अभी भी 50 आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें करीब दो दर्जन विदेशी हैं और 30 से 35 स्थानीय लड़के हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार एक भी आतंकी जिंदा नहीं बच पायेगा।

खाई में गिरी कार, 06 घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments