लालकुआं। सांसद प्रतिनिधि और भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में प्लाज्मा दान किया। विदित हो कि लक्ष्मण खाती पिछले माह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
ADVERTISEMENTS
अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने प्लाज्मा दान करते हुए लोगों से अपील की है कि जितने भी लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं, उनको अपना प्लाज्मा दान करना चाहिए। इससे दो कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाई जा सकती है। सुशीला तिवारी अस्पताल की ब्लड बैंक की हेड सलोनी उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के गंभीर रोगी को प्लाज्मा चढ़ाने से बहुत राहत मिलती है। इसलिए कोरोना पॉजिटिव मरीज जब स्वस्थ हो जाते हैं, उनको अपना प्लाज्मा दान करना चाहिए।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें