सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा राष्ट्रीय जन सेवा समिति की शोक सभा में लोकगायक गोपाल चम्याल की माता सरस्वती चम्याल (72 वर्ष) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने शोक संतप्त परिजनों के लिए गहरी संवेदना जाहिर करते हुए मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने में राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत, देवेन्द्र बिष्ट, नरेंद्र चम्याल, दितेश कुमार, पकंज मसीह, बिंदु भंडारी और साक्षी मझेरा आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।