HomeUttarakhandBageshwarसीडीओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी

सीडीओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने विभिन्न विभागीय कार्यालयों व विकास भवन स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय से नदारद मिले। जिस पर सीडीओ आरसी तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
सीडीओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी
सीडीओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लघु सिंचाई विभाग में छह अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।लोनिवि पांच सहायक अभियंता व सात अवर अभियंता अनुपस्थित थे। इसके अलावा 14 अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। जल निगम में चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी उचित तरीके से नही पाया गया।

समाज कल्याण विभाग में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जबकि अर्थ संख्या में एक, उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी ही अनुपस्थित थे। कृषि एवं भूमि संरक्षण में तीन, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व रीप परियोजना में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

अधिकारी बगैर अनुमति नहीं छोड़ें मुख्यालय

उरेडा के परियोजना अधिकारी व एक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण चुस्त दुरस्त रखने, निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के साथ ही वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि कतिपय अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ देते है, जो शासकीय हित में उचित नही है, इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments