नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। पंडित नेहरु की आज 131 वीं जयंती है। प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों में चाचा नेहरु के रूप में लोकप्रिय थे और उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने पंडित नेहरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




