HomeUttarakhandBageshwarवनाग्नि घटनाओं पर नियंत्रण को 07 जिलों में चिह्नित 17 साइटों पर...

वनाग्नि घटनाओं पर नियंत्रण को 07 जिलों में चिह्नित 17 साइटों पर होगा माक अभ्यास

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। वनाग्नि घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा प्रबंधन के लिए 13 फरवरी को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी व देहरादून में माक अभ्यास किया जाएगा। मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से वनाग्नि माक अभ्यास के लिए टेबल टाप आयोजित हुआ। जिले से भी संबंधित अधिकारी टेबल टाप में वीसी के माध्यम से जुड़े। जिसमें आईआरएस टीमों को आपदा प्रबंधन टेबल टाप अभ्यास के माध्यम से जानकारी दी। विभिन्न टीमों के कार्यो एवं भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में संसाधनों को जुटाना और उनके संचालन को लेकर भी कार्य योजना की जानकारी दी। बताया कि माक अभ्यास के दौरान चिह्नित जगहों पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर बचाव-राहत कार्यों का माक अभ्यास किया जाएगा। मकसद आपदा के समय इंसीडेंट रिस्पांस टीमों की आपतकालीन प्रतिक्रिया योजना और मानक संचालन प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करना है।

विभागों को आपदा के दौरान आपसी समन्वय और जिम्मेदारी को लेकर भी अवगत करवाया गया है। सात जिलों में चिह्नित 17 साइटों पर माक अभ्यास वास्तविक आपात स्थिति की तरह ही किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकार मोनिका, अनुराग आर्या, अर्थ संख्याधिकारी दिनेश रावत, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरीश रावल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments