HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: घर से गायब नाबालिग लड़की बरामद, उसे भगा ले जाने...

Almora Breaking: घर से गायब नाबालिग लड़की बरामद, उसे भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
घर से गुम हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक युवक के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। लड़की को भगा ले जाने के आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 376(3) भादवि तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व महिला थाना अल्मोड़ा में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बहन घर से कहीं चले गई है। उसकी तलाश का अनुरोध किया। इस पर महिला थाना अल्मोड़ा में गुमशुदगी दर्ज हुई और इसकी विवेचना महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने शुरू की। थानाध्यक्ष बरखा ने सुरागरसी—पतारसी के आधार पर गुमशुदा नाबालिग लड़की को जगदीश सिंह बिष्ट उर्फ सोनू पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम चीनेना, पोस्ट गोलीछीना, विकासखंड हवालबाग, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से बरामद कर लिया और इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 363 /376(3) भादवि तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बरखा कन्याल समेत महिला कांस्टेबिल मीनाक्षी पांडे व नारायण रावल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments