HomeBreaking Newsनैनीताल विधानसभा : भाजपा ने सरिता आर्य पर खेला दांव, जानिए कुछ...

नैनीताल विधानसभा : भाजपा ने सरिता आर्य पर खेला दांव, जानिए कुछ खास बात…

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड की मौजूदा राजनीति और चुनावी समर की बात करें तो इन दिनों नैनीताल जनपद काफी सुर्खियों में है। जिसका सबसे बड़ा कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र नैनीताल से पूर्व विधायक संजीव आर्य का एक ओर कांग्रेस में वापसी तो दूसरी ओर ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए भाजपा द्वारा कांग्रेस की दिग्गज नेत्री सरिता आर्या को पार्टी में न केवल शामिल करना, बल्कि विधानसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाना रहा है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

आपको बता दें कि कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता 2012 में इस सीट से विधायक चुनी गई थींं, लेकिन संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद से उन्होंने काफी सख्त तेवर दिखाये और बहुत बड़ा फैसला लिया। सरिता ने सही वक्त पर बड़ा कदम लेते हुए देहरादून में भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसके बाद से नैनीताल सीट पर उनका टिकट निश्चित माना जा रहा था। News WhatsApp Group Join Click Now

आइये जानते हैं कौन हैं सरिता आर्य ?

  • वरिष्ठ नेत्री सरिता आर्य का जन्म 1961 में हुआ था।
  • उनके पति स्व नन्द किशोर आर्य पीसीएस अधिकारी रहे हैं।
  • उनका स्थायी निवास भूमियाधार, नैनीताल है।
  • वर्ष 2003-08 तक वह नैनीताल की चेयरमैन रहीं।
  • वर्ष 2012-17 तक कांग्रेस से विधायक रहीं।
  • 2017 विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से संजीव आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें सात हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
  • सरिता आर्य प्रसिद्ध राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं।
  • उन्होंने इंटरमीडिएट जीजीआइसी भवाली से किया है।
  • इनके दो बेटे मोहित व रोहित आर्य हैं।
  • विधायक बनने से पूर्व 2003 में वह नैनीताल नगर निगम की अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं।
  • सरिता आर्य से पहले नैनीताल सीट बीजेपी के खड़क सिंह बोहरा के पास थी। 23 साल बाद कांग्रेस को सरिता आर्य ने दोबारा सीट वापस दिलाई।
  • उन्हें 2015 में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस में उत्तराखंड के लिए महिला अध्यक्ष चुना गया।
  • वह महिला अधिकारों, समाजसेवा के अलावा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं।

उत्तराखंड भाजपा ने पहली लिस्ट में 6 महिलाओं पर खेला दाव, जानें किस विधानसभा से कौन है महिला प्रत्याशी

उत्तराखंड भाजपा ने जारी की 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तराखंड : Final Ist List भाजपा चुनाव लिस्ट की आधिकारिक घोषणा – 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

नैनीताल ब्रेकिंग : थाने में तैनात पुलिस कर्मी की हृदयघात से मौत

खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments