HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: अल्मोड़ा—बागेश्वर में फिर चढ़ा कोरोना का ग्राफ, आज मिले 347...

Corona Update: अल्मोड़ा—बागेश्वर में फिर चढ़ा कोरोना का ग्राफ, आज मिले 347 नये केस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा—बागेश्वर जिलों में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आज दोनों जिलों में मिलाकर 347 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एक के बाद एक लोग संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। दोनों जिलों में अब एक्टिव केसों की संख्या 1294 पहुंच गई है।
अल्मोड़ा: जिले में आज कोरोना संक्रमण के 248 केस मिले हैं। इनमें 72 मामले हवालबाग, 10 भैसियाछाना, 23 ताकुला, 07 ताड़ीखेत, 96 लमगड़ा, 14 द्वाराहाट, 18 धौलादेवी, 03 चौखुटिया, 01 सल्ट, 01 भिकियासैंण, 02 देघाट एवं 01 रानीखेत क्षेत्र का है। अब जिले में एक्टिव केसों की संया 872 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बागेश्वर: जिले में आज 99 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 422 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जनपद से आज जांच के लिए 726 सैंपल भेजे गये हैं। अब 02 संक्रमित मरीजों का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है, जबकि 420 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। इनके अलावा आज 49 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments