HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दुकान से चोरी करने वाला अधेड़ चोर पकड़ा

अल्मोड़ा: दुकान से चोरी करने वाला अधेड़ चोर पकड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां एक दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की 1300 रुपये की नगदी भी बरामद की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर निवासी डीएन जोशी ने तहरीर दी थी कि 28 व 29 सितंबर 2024 की रात्रि अज्ञात चोर ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी 1300 रुपये की नगदी चुरा ली। इस पर पुलिस ने कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 305(डी) व 331(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की थी और जांच—पड़ताल की जा रही थी।प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सुरागरसी व पतारसी की। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने प्रकाश में आए चोरी के 50 वर्षीय आरोपी गोविन्द सिंह पुत्र कनक सिंह, निवासी ग्राम कर्मी, कपकोट बागेश्वर, हाल निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा को होली एन्जिल स्कूल को जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1300 रुपये की नगदी समेत एक अदद आलानकब बरामद किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सन्तोष तिवारी, अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह व कांस्टेबल हरदीप सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments