HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित

बागेश्वरः अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में सिल्वर जोन ओलम्पियाड प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः नगर के सेंट जोसेफ़ पब्लिक स्कूल परिसर में सिल्वर ज़ोन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर विद्यालय के फादर विजय टेलिस ने बच्चों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd

सेट जोसेफ स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर विजय टेलिस के नेतृत्व में बच्चों का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरित कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर फादर विजय ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तरीय सिल्वर ज़ोन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में मुख्य विषय कम्प्यूटर एवं विज्ञान रहा। जिसमें जिले से कम्प्यूटर में प्रतिष्ठा जोशी, पल्लवी कार्की, आयुष कांडपाल, आशुतोष जोशी, ओजस्विनी, आकर्ष नयाल, श्रेयशा वर्मा, आरव कम्बोज, भाविका वर्मा तथा विज्ञान मे तन्मय कठायत, मनस्वी पांडे, ज्योत्स्ना उपाध्याय, आकर्ष नयाल, नावाश असवाल, हर्षिता काण्डपाल, शक्षम बराकोटी, दिव्यप्रभा जोशी अव्वल रहे।

इस मौके पर शिक्षकों ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम सिस्टर जसनिता, सिस्टर फ़्लोरिन, सिस्टर कल्पना, सुषमा, नीलम गढ़िया, रोशनी, मीनाक्षी, सोनिया, डेविड, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments