UK ब्रेकिंग : यहां खाई में गिरी मैक्स, 01 की दर्दनाक मौत, घायल अस्पताल भर्ती
सीएनई रिपोर्टर, भीमताल
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन होने वाली मौतें अब जहां विचलित करने लगी हैं, वहीं पुलिस—प्रशासन के सड़क सुरक्षा के नारे पर भी कई सवाल खड़े कर रही है। आज यहां फिर ओखलकांडा में एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। News WhatsApp Group Join Click Now
corona bulletin : आज पौड़ी गढ़वाल ने पकड़ी रफ्तार, जानें अपने जिले का हाल
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ओखलकांडा ब्लॉक के अमजड़ में एक मैक्स खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को 108 से हल्द्वानी भेज दिया गया है। इस घटना की सूचना विधायक राम सिंह ने प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत बचाव के लिए राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।
Big Breaking : 5 लाख के गांजे के साथ किशोर गिरफ्तार, स्कूली बच्चे थे इसके कस्टमर
बताया जा रहा है कि ओखलकांडा ब्लॉक के मिड़ार से पतलोट को आ रही मैक्स संख्या यूके 4 ए 4804 अनियनत्रित होकर अमजड के चर्रा बेंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। दुघर्टना में ग्राम सभा पदमपुर निवासी शिव ओम महरा पुत्र जमन सिंह महरा (30 साल) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि वाहन सवार भुवन चंद्र पनेरु पुत्र धन देव को गंभीर चोट आई है जिसे 108 से हल्द्वानी भेजा गया है।
Uttarakhand : पिता को ही भेज दी उसकी बेटी की फोटो, तीन कॉलगर्लस सहित 5 गिरफ्तार
इधर विधायक ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने चाहिए।
Big Breaking : सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट बना कार चोर गिरोह का सरगना, 06 गिरफ्तार