HomeAccidentUK ब्रेकिंग : यहां खाई में गिरी मैक्स, 01 की दर्दनाक मौत,...

UK ब्रेकिंग : यहां खाई में गिरी मैक्स, 01 की दर्दनाक मौत, घायल अस्पताल भर्ती

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, भीमताल

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन होने वाली मौतें ​अब जहां विचलित करने लगी हैं, वहीं पुलिस—प्रशासन के सड़क सुरक्षा के नारे पर भी कई सवाल खड़े कर रही है। आज यहां फिर ओखलकांडा में एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। News WhatsApp Group Join Click Now

corona bulletin : आज पौड़ी गढ़वाल ने पकड़ी रफ्तार, जानें अपने जिले का हाल

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ओखलकांडा ब्लॉक के अमजड़ में एक मैक्स खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को 108 से हल्द्वानी भेज दिया गया है। इस घटना की सूचना विधायक राम सिंह ने प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत बचाव के लिए राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।

Big Breaking : 5 लाख के गांजे के साथ किशोर गिरफ्तार, स्कूली बच्चे थे इसके कस्टमर

बताया जा रहा है कि ओखलकांडा ब्लॉक के मिड़ार से पतलोट को आ रही मैक्स संख्या यूके 4 ए 4804 अनियनत्रित होकर अमजड के चर्रा बेंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। दुघर्टना में ग्राम सभा पदमपुर निवासी शिव ओम महरा पुत्र जमन सिंह महरा (30 साल) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि वाहन सवार भुवन चंद्र पनेरु पुत्र धन देव को गंभीर चोट आई है जिसे 108 से हल्द्वानी भेजा गया है।

Uttarakhand : पिता को ही भेज दी उसकी बेटी की फोटो, तीन कॉलगर्लस सहित 5 गिरफ्तार

इधर विधायक ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने चाहिए।

Big Breaking : सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट बना कार चोर गिरोह का सरगना, 06 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments