HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को बनाओ हेरिटेज सिटी, धर्म निरपेक्ष युवा मंच का ढूंगाधारा में...

अल्मोड़ा को बनाओ हेरिटेज सिटी, धर्म निरपेक्ष युवा मंच का ढूंगाधारा में संवाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा ‘अल्मोड़ा को हेरिटेज सिटी बनाओ’ मुहिम के तहत आज ढूंगाधारा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्ड से वार्ड चलो अभियान के तहत ढूंगाधारा में आयोजित संवाद में अल्मोड़ा के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी मंच द्वारा राजपुरा, बद्रेश्वर, दुगालखोला, रैलापाली व विवेकानन्द पुरी में आमजनता के साथ संवाद स्थापित किया गया था। इस मौके पर मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि अल्मोड़ा शहर अपनी गौरवशाली व ऐतिहासिक संस्कृति तथा वर्षों तक चंद वंशों की राजधानी होने से हेरिटेज सिटी बनने की पूरी पात्रता रखता है। हैरिटेज सिटी की तर्ज पर अल्मोड़ा का विकास होने से यहां हैरिटेज प्वाइंट्स स्थापित होंगे। स्थानीय लोक कलाकारों, लकड़ी व तांबे का काम अरने वाले कुशल श्रमिकों के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शहर की सीवर लाइन, पार्किंग के साथ शहर की अवस्थापना पर काम होगा।
इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग दलगत राजनीति से उपर उठकर मंच की इस मुहिम में साथ दें।

अन्य वक्ताओं में पूर्व तहसीलदार नारायण सिंह जीना, मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल बिष्ट, चंद्रिका तिवारी ने कहा कि मंच की अल्मोड़ा को हेरिटेज शहर के रूप में विकसित किए जाने की मुहिम को हर वार्ड में पहुंचाने व आम अल्मोड़ा वासियों से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के सम्मान को वापिस दिलाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ने विगत वर्ष पौड़ी को हेरिटेज सिटी बनाने की घोषणा की थी। जिस पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा लगातार पौड़ी के साथ साथ अल्मोड़ा को भी हेरिटेज सिटी बनाये जाने अथवा उसकी तर्ज पर शहर का विकास करने की ठोस मांग की जा रही है।

संवाद कार्यक्रम में मंच संयोजक विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, ग्राम प्रधान रैलाकोट उमेश नैनवाल, निरंजन पांडेय,कमलेश सनवाल, प्रेमा रावत, राधा रावत, मंजू बिष्ट, वंदना भंडारी, गीता बिष्ट, बिमला नगरकोटी,उमा पूना, नीमा मेहता, दिव्या लक्ष्मी, मनीष तिवारी,भानु बिष्ट, नीरज पांडे, वीरेंद्र कनवाल, मुन्ना लटवाल, सोनी टम्टा,अमित चौधरी, सूरज टम्टा, चंद्रिका तिवारी,नारायण जीना, विजय वर्मा, मोहित रौतेला, अमित कनवाल, हिमांशु जोशी आदि शामिल रहे। संचालन मीडिया प्रभारी मयंक पंत ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments