HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया बूथ स्तर के कार्यों का पाठ

सोमेश्वर न्यूजः भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया बूथ स्तर के कार्यों का पाठ

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
सरस्वती शिशु मंदिर झुपुलचैरा में भाजपा शक्ति केंद्रों बयाला, खालसा, धोनीगाड़ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें बूथ स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता भट्ट ने की। कार्यक्रम में हर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने की चर्चा हुई और कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इनमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के नंदन गिरी गोस्वामी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के भीम राम, महिला मोर्चा की लता पंत आदिन ने विचार प्रकट किए। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, मंडल मंत्री कैलाश बोरा, केवलानंद जोशी, प्रकाश भंडारी, गिरीश नेगी, बहादुर बिष्ट, नरेंद्र नेगी, बहादुर भंडारी, प्रकाश कैड़ा, महेश जोशी, बलवंत आर्य, शंकर राम, कमल कैड़ा, बसंत कैड़ा, शिव सिंह नेगी आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments