रूद्रपुर। अलास्का रेजीडेंसी रूद्रपुर के निदेशक सतपाल यादव ने सोशल मीडिया को माध्यम बनाते हुए संस्थान को लेकर अफवाह फैलाये जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि अलास्का रेजिडेंसी के संदर्भ में सोशल मीडिया में एक अफवाह प्रचारित की जा रही है कि लालपुर में अलास्का द्वारा मुस्लिम कॉलोनी काटी जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि अलास्का द्वारा कोई भी धार्मिक कॉलोनी नहीं काटी जा रही है। यह कुछ लोगों द्वारा संस्थान को बदनाम करने के उद्देश्य से ऐसा दुष्प्रचार किया जा रहा है। अलास्का प्रबंधन रूद्रपुर ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य के लिए अलास्का रेजिडेंसी कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।