HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां सेब लेकर जा रहा पिकअप वाहन गिरा गहरी...

Uttarakhand Breaking : यहां सेब लेकर जा रहा पिकअप वाहन गिरा गहरी खाई में, चालक की दर्दनाक मौत

टिहरी। यहां चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा, इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है वाहन सेब लेकर चंबा जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd

Uttarakhand Breaking : राजधानी देहरादून में गोलीकांड, युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह टिहरी जिले के कंडीसौड़ तहसील के अन्तर्गत कनेर के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वाहन के खाई में गिरने का पता तब चला जब राहगीरों ने बंदरों को वाहन से गिरे सेब खाते हुए देखा। पिकअप वाहन संख्या UK14CA3629 उत्तरकाशी से चंबा सेब ले जा रहा था कि रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand Breaking : यहां अस्पताल में मिला मुन्नाभाई एमबीबीएस, फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

हादसे में टिहरी जिले के ग्राम भेटुड़ी, पो. लामकोट, तहसील टिहरी निवासी 35 वर्षीय चालक रमेश प्रसाद बडोनी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।

36 घंटे पहले चेतावनी हुई जारी पर, आपदा से निपटने में फेल रही धामी सरकार : हरीश रावत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments