HomeUttarakhandAlmoraबरसाती नाले में पड़ा था बेसुध, ठंड से जम गया था शरीर,...

बरसाती नाले में पड़ा था बेसुध, ठंड से जम गया था शरीर, पुलिस ने ऐसे बचाई जान….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

चौखुटिया पुलिस ने बरसाती नाले में बेसुध पड़े एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल भर्ती करा उसका जीवन बचाया है। यदि थोड़े समय की भी देरी हो जाती तो अत्यंधिक ठंड की चपेट में आने उसकी जिंदगी भी जा सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि चौखुटिया कस्बे में गश्त के दौरान कांस्टेबल प्रदीप सिंह रौतेला व होमगार्ड गुलशन कुमार को संगेला लॉज के पास सड़क किनारे बरसाती नाले के पानी में एक व्यक्ति पड़ा मिला, जो भीगने व अत्यधिक ठंड लगने के कारण बेहोश पड़ा था। उसका पूरा शरीर ठंड से बुरी तरह अकड़ गया था। तब कांस्टेबल प्रदीप सिंह रौतेला द्वारा तत्काल 108 को फोन किया गया तथा एंबूलेंस के पहुंचने तक उक्त व्यक्ति को नाले से निकालकर गर्माहट देने हेतु प्राथमिक उपचार दिया गया।

जिसके बाद एंबूलेंस से बेहोश पड़े व्यक्ति को सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कराया गया, जहां वर्तमान में उक्त व्यक्ति का उपचार चलरहा है। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक ठंड लगने के कारण उक्त व्यक्ति के शरीर का खून जाम हो गया था। समय से अस्पताल पहुंचाने से उपरोक्त की जान बच पाई।

पुलिस द्वारा बचाये गये इस व्यक्ति की पहचान भीम सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह उम्र लगभग 50-55 वर्ष, निवासी खनुली, पोस्ट मासी, थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। इधर तमाम लोगों व अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments