बागेश्वरः आमजनों से भाषा सचिव का संवाद, विकासपरक योजनाओं की ली जानकारी

👉 भाषा विभाग के सचिव विनोद रतूड़ी का गांव भ्रमण जारी सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः ’सरकार जनता के द्वार’ के तहत भाषा विभाग के सचिव विनोद…

आमजनों से भाषा सचिव का संवाद, विकासपरक योजनाओं की ली जानकारी

👉 भाषा विभाग के सचिव विनोद रतूड़ी का गांव भ्रमण जारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः ’सरकार जनता के द्वार’ के तहत भाषा विभाग के सचिव विनोद रतूड़ी का जनपद के दूरस्थ गावों का भ्रमण जारी रहा। श्री रतूड़ी ने बुधवार विकासखंड बागेश्वर के भनारतोली का भ्रमण किया और आमजनों व विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली। भटखोला में उद्योग विभाग के ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। बर्तन बनाने से लेकर अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

संवाद कार्यक्रम में सचिव भाषा ने ग्रामीणों से वार्ता कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने बागवानी के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों से जनसंवाद करते हुए उनको सुना। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित गति से निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों की परेशानियों एवं समस्याओं का निदान करना होगा। उन्होंने कहा अधिकारियों को आम लोंगो के बीच जाकर उनसे मिलते हुए समन्वय बनाकर उनकी आर्थिकी मजबूत करनी होगी। स्वरोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना होगा, ताकि लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के साथ ही पलायन रोका जा सके। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, अधिकारी इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने क्षेत्र में किए गए कार्यों सहित संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव भाषा जनपद में हो रहे विकास कार्यों से संतुष्ट दिखे। इसके उपरांत उन्होंने विकासखंड गरुड़ के चौरसौ का भ्रमण किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली व जनसंवाद किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, किशन राम आर्या, ईई लोनिवि डीएस कुटियाल, महाप्रबंधक उद्योग चंद्र मोहन समेत अनेक अधिकारियों व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *