HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : NUJ-I के नगर अध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह और महामंत्री बने...

लालकुआं : NUJ-I के नगर अध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह और महामंत्री बने सचिन गुप्ता

लालकुआं| नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है जिसमें पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताते चलें कि एनयूजे (आई) NUJ-I प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ा के दिशा-निर्देश पर कुमाऊं मंडल से लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है साथ ही नगर इकाइयों का भी गठन किया गया है जिसके तहत लालकुआं नगर इकाई की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री सचिन गुप्ता को सौंपी गई है। अब इनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इधर नव मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिन गुप्ता ने बताया है कि जल्द ही जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में लालकुआं नगर इकाई का विस्तार किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत भी की जाएगी। दोनों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोनीत होने पर एनयूजे (आई) के शीर्ष पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव- पढ़ें खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments