काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव

0
काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव
Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express

रेलवे न्यूज| काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। जी हां रेलवे ने ट्रेन संख्या 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया है।


ADVERTISEMENTS

अब काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस NDLS SHATABADI (12039) 5 जून 2023 से अपने वर्तमान समय 15:10 बजे के स्थान पर 15:05 बजे चलेगी। यानि काठगोदाम से चलने वाली Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express 3:10 मिनट के बजाय 3:05 पर चलेगी।

बता दें कि, काठगोदाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12210/12209 गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) को भी 5 जून 2023 से रूट परिवर्तित कर संशोधित समय-सारणी के अनुसार चलाया जायेगा। जिस कारण 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में भी समय परिवर्तन किया गया है।

Kathgodam-New Delhi Shatabdi Express (12039) रूट

बता दें कि, 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन Kathgodam से सप्ताह के सातों दिन चलती है। यह Kathgodam से HALDWANI, LAL KUAN, RUDRAPUR, RAMPUR, MORADABAD, GHAZIABAD होते हुए NEW DELHI पहुंचती है।

उत्तराखंड में चार उप जिलाधिकारी के तबादले, युक्ता मिश्रा यहां की नई SDM

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें