HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नगर में निकली प्रभात फेरी, पवन चौहान ने किया पुष्प...

लालकुआं : नगर में निकली प्रभात फेरी, पवन चौहान ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

लालकुआं। सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी निकाली गई, यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से तहसील गेट स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान के कार्यालय पहुंची जहां प्रभात फेरी का भाजपा नेता पवन चौहान ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में शामिल सिख संगत ने गुरु नानक देव का गुणगान कर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं वही अरदास के बाद यह प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंची।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

बताते चले कि आगमी 19 को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी महाराज का प्रकाश पर्व है इसी के चलते श्री गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी 5 दिन पूर्व निकाली जानी शुरू हो जाती है आज की सुबह तीसरे दिन यह प्रभात फेरी शबद कीर्तन के साथ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शुरू हुई जो मेन रोड से होते हुए शबद कीर्तन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान के कार्यालय पर पहुंची जहां उनके द्वारा प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद गुरुसेवक ने सुख शांति की अरदास की इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौकै पर लोगों ने कहा प्रभात फेरी गुरु नानक जी के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जाती हैं जो बरसों से निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि सिख धर्म हमेशा शांति का प्रतीक रहा है उन्होंने सभी लोगों से श्री नानक जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

Chardham Yatra 2021 : बदरीनाथ धाम में दर्शन को उमड़ रहे तीर्थयात्री, इस दिन बंद होंगे कपाट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments