HomeAccidentलालकुआं : बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र-छात्रा गंभीर घायल

लालकुआं : बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र-छात्रा गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | लालकुआं से हल्दूचौड़ स्थित कोचिंग क्लास जा रहे छात्र-छात्रा की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 5 बजे लालकुआं से छात्र-छात्रा बाइक संख्या यूके 06 बीसी-1558 से हल्दूचौड़ स्थित कोचिंग क्लास जा रहे थे। नगर के फ्लाईओवर में सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके से गुजर रही एक एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा। बताया जा रहा है कि एसटीएच में भर्ती दोनों घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि चिकित्सालय में भर्ती कराए गए घायल छात्र-छात्रा बोलने के बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं, उनका उपचार चल रहा है। वहीं, महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि हादसे में घायल छात्र का नाम राजन गौड़ पुत्र मोहन प्रसाद उम्र 17-18 वर्ष बताया गया है। सूचना के बाद उसके परिजन चिकित्सालय को रवाना हो चुके हैं, जबकि करीब 14-15 वर्षीय घायल छात्रा की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

Jawan की रिलीज से पहले ट्रेंड हुआ #BoycottJawanMovie – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments