Uttarakhand : वीकेंड पर घूमने आए थे ऋषिकेश लेकिन हो गई अनहोनी, गंगा में बहे दो पर्यटक, सर्च ऑपरेशन जारी

0
सांकेतिक फोटो

देहरादून। यहां राम झूला घाट से गंगा में हाथ धोने उतारे एक व्यक्ति का अचानक पैर फिसलने से वह गंगा में बहने लगा साथी को बहता देख उसका दूसरा साथी आया तो वह भी बहने लगा, कुछ ही देर में दोनों गंगा में ओझल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों की गंगा में तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार यूपी के नोएडा से एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले 9 सदस्यों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के सभी सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया, अचानक रेत में उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया।

उत्तराखंड : 63 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों बंपर तबादले, लिस्ट जारी

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भंडारी ने बताया कि यहां नोएडा में एक कंपनी के नौ सदस्यों का एक ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।

उत्तराखंड : कई आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे कहा मिली कमान, देखें लिस्ट

पुलिस के मुताबिक आज सुबह सभी सदस्य दर्शन को महाविद्यालय घाट पर गए। कि इसी दौरान 33 वर्षीय राहुल सिंह पानी में हाथ धोने के लिए उत्तरा। यहां पानी के भीतर तेज बहाव के कारण राहुल के खड़े होने पर पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई और राहुल अपना संतुलन खो बैठा। वह गंगा में बहने लगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : नीलेश बने डीआईजी कुमाऊं, कई जिलों के एसएसपी समेत 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

राहुल को बचाने 33 वर्षीय भानुमूर्ति भी गंगा में उतरा। लेकिन वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में ओझल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आसपास क्षेत्र में दोनों को गंगा में तलाश रही है। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

उत्तराखंड : हरवीर सिंह की नैनीताल वापसी, बनाए गए अपर जिलाधिकारी, पंकज उपाध्याय को नगर आयुक्त की कमान

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें