लालकुआं (बड़ी खबर) : किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मिले अपने रेंज कार्यालय स्थित आवास पर मृत, मौके पर पहुंचा पुलिस बल

0

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार


ADVERTISEMENTS

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का शव उनके रेंज कार्यालय के स्थित आवास में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी 58 वर्षीय किरन चंद्र कफ्लटिया अपने रेंज कार्यालय के स्थित आवास में मृत पाए गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

वन क्षेत्राधिकारी किरन चंद्र कफ्लटिया मृत अवस्था में

पुलिस टीम में अपर पुलिस अधिक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, उपनिरीक्षक संजय बृजवाल, तराई पूर्वी वन प्रभाग के उपप्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मतौलिया, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर. पी. जोशी, डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी मौके पर है।

अन्य खबरें

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : मंत्रियों को मिल गई जिला प्रभारी की नियुक्ति, पढ़िए किसे कौने सा जिला मिला

उत्तराखंड मौसम अपडेट : राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर जा रहे सैलानी रहें सावधान!

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : एक क्लिक में पढ़े धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

रुद्रपुर ब्रेकिंग : ट्राले की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS