लालकुआं : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी, बोले जनता का अशीर्वाद मिला करूंगा नगर में चहुंमुखी विकास

लालकुआं | लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दावेदारों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, चुनाव की तारीख अभी सुनिश्चित नहीं हो…

लालकुआं | लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दावेदारों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, चुनाव की तारीख अभी सुनिश्चित नहीं हो पायी है। लेकिन इतना जरुर है चुनाव नजदीक है नगर के गली, मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं तेज होती जा रही है चारों तरफ दावेदारों के बैनर पोस्टर लगे दिखाई दे रहे है।

इधर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता जगदीश अग्रवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा से दावेदारी करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 वर्षो से अधिक समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव अभी काफी दूर है लेकिन जनता में उनका जन संपर्क अभियान जारी है तथा लोगों के सुख-दुःख को लेकर घर-घर जा रहे है, लोगों का अपार जन समर्थन उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा के झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके है विधानसभा क्षेत्र में विकास चारों तरफ दिख रहा है।

उन्होंन कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मूल आधार मानकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता इस बार निकाय चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करके जिताएगी और सेवा का अवसर देगी। जब हमारे द्वारा उनसे पूछा गया क्या भाजपा से आपको टिकट मिलेगा तो उन्होंन कहा कि पूर्ण रुप से आश्वस्त होकर चुनाव मैदान में भाजपा के नीतियों का प्रचार कर रहे है, आगे ईश्वर जाने। 72 वर्षीय जगदीश अग्रवाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता साथ-साथ व्यापारी नेता भी है और शिक्षित भी है तथा शहर में उनका काफी अच्छा प्रभाव है। मानव सेवा एवं पशु सेवा उनकी पहचान है।

विगत विधासभा चुनाव 2022 में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के पद पर रहते भाजपा प्रत्याशी डा. मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव जिताने में जगदीश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही जगदीश अग्रवाल की आम जनमानस में जन सेवा एवं समाजिक कार्यो के माध्यम से नगर में अच्छी खासी लोकप्रियता है जिस कारण वह भाजपा के जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकतें है।

मानव सेवा एवं पशु सेवा करना सबसे बड़ा धर्म- जगदीश अग्रवाल

72 वर्षीय जगदीश अग्रवाल का जज्बा किसी 21 वर्षीय युवा की तरह ही है प्रतिदिन सुबह उठकर गरीब, असहाय लोगों की मदद करना उनका काम है। तथा कबूतर, बंदर और गायों को चारा खिलाना उनकी रोज की आदत है। साथ ही नगर में घूम रहे विक्षिप्त लोगों को भोजन देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जिसके चलते अग्रवाल जनता के दिलों बसे हुए हैं। हर कोई उन्हें गरीबों के मसीहा के रूप में जानता है। अग्रवाल भी कहते हैं कि मानव सेवा और पशु सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उनके द्वारा गरीबों की सेवा की जाती है उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उनके पास आता है तो वह खाली नहीं जाता है कुछ ना कुछ लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा आगे भी इसी, तरह चलती रहेगी।

नगर में करूंगा चहुंमुखी विकास- जगदीश अग्रवाल

इधर जगदीश अग्रवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षो में नगर जो विकास हुआ वह ऊंट के मुहं में जीरा है नगर में विकास में जो गुणवत्ता होनी चाही थी वह ठीक से नहीं दिखी। जन बुनियादी समस्याओं से नित्य लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय में जनता ने उन्हें अशीर्वाद दिया तो लालकुआं एक आर्दश नगर पंचायत की सूचि में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में पार्किंग व्यवस्था की होगी उसके बाद मिनी बस स्टैंड तथा बच्चों के लिए खेल मैदान, शोपिंग मॉल बनने की होगी इसके अलावा नगर में साफ सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिसके चलते शहर को गंभीर बिमारियों से दूर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर का विकास जनता को साथ लेकर किया जाएगा हर वार्ड में जनता दरबार लगेगा जो काम जनता चाहेगी वह काम होंगे।

सामान्य सीट होने पर लडूंगा चुनाव- जगदीश अग्रवाल

इधर जगदीश अग्रवाल कहते हैं कि अगर सीट सामान्य होगी तो वह भाजपा के प्रबल दावेदार होगें। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय से भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया है जिसके चलते पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए वें तन मन और धन से लड़ेंगे और जीतेगें भी और बड़े अन्तराल से विजयी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *