HomeUttarakhandAlmoraजिला स्तरीय ताइक्वांडो में कुनाल बिष्ट का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

जिला स्तरीय ताइक्वांडो में कुनाल बिष्ट का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। रानीखेत में आयोजित 31वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो (Taekwondo) प्रतियोगिता में नगर के कुनाल बिष्ट ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कुनाल यहां शारदा ​पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी स्कूल रानीखेत में हुआ था। जिसमें सब जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुनाल बिष्ट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कुनाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज पांडे ने हर्ष जताया है। साथ ही कुनाल बिष्ट के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments