उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से धारा- 500/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत प्राप्त गिरफ्तारी वारंट में संबंधित वांरटी अभियुक्त हाफिज सुलेमान पुत्र स्व फिदा हुसैन, निवासी बाड़ीबगीचा, अल्मोड़ा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक पूनम रावत, हड कांस्टेबल सतीश कुमार व एचजी नरीज बिष्ट शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।