…..गुस्से में आपा खो बैठा बुजुर्ग, पत्नी को मारी लात, मर गई तो जला डाला शव, ​उम्र के अंतिम पड़ाव में हत्या के जुर्म में गिरफ्तारी

0

यह ख़बर एक सीख है उन लोगों के लिए जो अचानक ताव में आकर अपना आपा खो बैठने के आदि हैं। दरअसल, गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। अचानक आवेश में आकर कभी—कभी इंसान ऐसा काम कर बैठता है, जिसका पश्चाताप वह ताउम्र करने को मजबूर हो जाता है। ऐसा ही कुछ आज मध्य प्रदेश के रीवा में घटित हुआ है। यहां एक 83 साल के बुजुर्ग ने अचानक गुस्से में आकर अपनी 80 साल की जीवन संगनी के पेट में लात दे मारी। जिससे उसकी वही मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

यह देख बुजुर्ग घबरा गया और लाश को आग के हवाले कर घर भाग आया। पुलिस ने इस बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और जीवन के अंतिम पड़ाव में उसे अपनी बाकी उम्र शायद जेल की सलाखों के पीछे काटनी पड़े। हुआ यूं कि यह बुजुर्ग गत दिवस देर रात घर पहुंचा। जिस पर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गयी। इसके बाद वह आत्महत्या कर लेने बात कह घर से निकल गया। यह बूढ़ी पत्नी भले ही लड़ रही हो, पर पति को मरता नही देख सकती थी, इसलिए बुजुर्ग को रोकने उसके पीछे दौड़ी।

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

इतने में गुस्साये हुए बुजुर्ग ने पत्नी को लात मारी, जो उसके पेट पर पड़ी और उसकी पत्नी उसी की आंखों के सामने ढेर हो गई। यह देख बुजुर्ग घबरा गया और उसने वहीं अपनी पत्नी के ऊपर बांस आदि डाल उसे जला दिया, फिर अपने घर को चला आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304, 201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS