HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : सड़क किनारे नाले में मिला महिला का शव, शिनाख्त के...

कालाढूंगी : सड़क किनारे नाले में मिला महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/कालाढूंगी | यहां नैनीताल रोड स्थित कालाढूंगी से पांच किमी दूर सड़क किनारे नाले में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दरअसल, आज बुधवार सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को कालाढूंगी से पांच किमी दूर जंगल से दुर्गंध महसूस हुई। उनके आसपास देखने पर उन्हें सड़क किनारे नाले में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा महिला का शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद एसओ नंदन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा गया है। शव 20 से 25 दिन पुराना होने के कारण गल चुका है। महिला ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी : तीनतास स्थित जोशी क्लीनिक भी सील, 10 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments