HomeUttarakhandयमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन यात्रियों की मौत, दो की...

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन यात्रियों की मौत, दो की हार्ट अटैक से गई जान

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी | यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यमुनोत्री धामी की यात्रा में हृदय गति रुकने से मौतृकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हुई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय संजना बाई पंवार पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया। संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, दूसरी ओर 73 वर्षीय बालासाहेब डेगडु जैन पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments