उत्तराखंड : तीन दिन रद्द रहेगी जनता और हावड़ा एक्सप्रेस

0
कुमाऊं के चार रेलवे स्टेशन से 2 दिसंबर से 27 मार्च तक आठ ट्रेनें होंगी निरस्त

रेलवे न्यूज | रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है, देहरादून-वाराणसी और देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली जनता और हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस इस हफ्ते तीन दिन रद्द रहेगी। रोजा-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे ने 13 से 15 मई के बीच इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।


ADVERTISEMENTS

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद्द रहेगी।

वाराणसी से चलने वाली ट्रेन 13 व 14 मई, जबकि देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा से चलने वाली हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई और देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 को नहीं चलेंगी। इसके बाद इनका नियमित संचालन किया जाएगा।

हल्द्वानी : तीनतास स्थित जोशी क्लीनिक भी सील, 10 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें